सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC imparts self-defense training to women employees

Delhi NCR News: डीएमआरसी ने महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपनी महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए साहस नामक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। यह पहल दिल्ली पुलिस के सहयोग से आयोजित हुई। मंगलवार को इस प्रशिक्षण का समापन समारोह हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ। पहले चरण में पिछले साल 1,100 महिला कर्मचारियों ने बुनियादी आत्मरक्षा प्रशिक्षण लिया। दूसरे चरण में पांच दिन का उन्नत प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 100 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। इस चरण का संचालन दिल्ली पुलिस की महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई ने किया। समापन समारोह में महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आपात स्थिति में आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article