{"_id":"69bbfc82840ec8a2b803cf94","slug":"doctors-son-provided-fake-house-keys-to-steal-rs-20-lakh-arrested-along-with-friend-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128482-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डॉक्टर के बेटे ने अपने घर की नकली चाबी देकर कराई 20 लाख की चोरी, दोस्त समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डॉक्टर के बेटे ने अपने घर की नकली चाबी देकर कराई 20 लाख की चोरी, दोस्त समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-शकरपुर थाना पुलिस ने वारदात को सुलझाया, शेयर बाजार में घाटा और कर्ज होने पर उठाया कदम
-पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुत्थी को सुलझाया, बाद में पूरा सामान किया गया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शेयर बाजार में घाटा होने के बाद कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में 20 लाख के जेवरात व कैश चोरी करवा दिया। डॉक्टर पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने गुत्थी को सुलझाया।
पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता डॉक्टर के बेटे सायन सरकार (24) और इसके दोस्त विशाल (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए 20 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए हैं। दोनों ही आरोपी ग्रेजुएट हैं। सायन को शेयर बाजार में पैसा लगाने का शौक है। इन दिनों बाजार की गिरावट के चलते शेयर बाजार में उसे नुकसान हो गया और उस पर कर्ज हो गया था। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 18 मार्च 2026 को शकरपुर थाना पुलिस को स्कूल ब्लॉक के एक घर में चोरी की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर पीड़ित सरजीत सरकार मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आईटीओ पर अपनी खुद की क्लिनिक चलाते हैं। घटना वाले दिन वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के वैशाली गए थे। घर वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि ताला खुला हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर 20 लाख के सोने के जेवरात और 37 हजार कैश गायब मिले। उनके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की गई।
टीम ने घटना स्थल का बेहद बाराकी से मुआएना किया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर जबरन प्रवेश के कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में सायन का दोस्त विशाल घर के अंदर जाते हुए देखा गया। टीम ने पहले विशाल बाद में सायन को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में सायन ने बताया कि उसने ही अपने घर में चोरी की साजिश रची थी। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए दोस्त विशाल को लालच देकर तैयार किया। इसके बाद घर की एक नकली चाबी बनवाकर विशाल के हवाले कर दिया गया।
Trending Videos