{"_id":"6a53e81cba2544bc040f92f8","slug":"drunken-youth-attacked-with-rod-and-hammer-two-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125933-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शराब के नशे में युवक पर रॉड और हथौड़े से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शराब के नशे में युवक पर रॉड और हथौड़े से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के कैंप थाना क्षेत्र के हरि नगर में शराब के नशे में धुत युवकों की ओर से एक युवक पर रॉड और हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की उंगली टूट गई, जबकि पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। हरि नगर निवासी खेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जुलाई की शाम उनका बेटा अमित घर के पीछे स्थित दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में पहले से बैठे कुछ युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि उन्होंने अमित को बुलाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उस पर रॉड और हथौड़ों से हमला कर दिया।
शिकायत के अनुसार, लोहगढ़ निवासी अमित उर्फ बकरा ने लोहे की रॉड से वार किया, जिससे अमित की उंगली टूट गई। वहीं हरि नगर निवासी विष्णु उर्फ गल्लन और लोहगढ़ निवासी कुलदीप उर्फ चांद ने उसके पैरों पर हथौड़ों से हमला किया। पीड़ित के पिता ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित उर्फ बकरा की उनके बेटे से पुरानी रंजिश है। करीब छह महीने पहले भी मारपीट हुई थी, जिसका पंचायत में समझौता हो गया था। अब दोबारा हमला कर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। एसएचओ कृष्ण गोपोल ने बताया कि दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य कि तलाश जारी है।