फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity plays hard to get in Hathin; waiting is the only permanent arrangement.

Delhi NCR News: हथीन में बिजली बनी मेहमान, इंतजार ही स्थायी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर भड़के लोग, विधायक से लगाई राहत की गुहार
विज्ञापन

बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित, पेयजल और पढ़ाई पर भी पड़ा असर
संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन।
बिजली लाइनों में लगातार फाल्ट आने से उपमंडल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इसका असर करीब पांच लाख की आबादी पर पड़ रहा है। हालात यह हैं कि न तो शहर और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली मिल पा रही है। शहर में उपभोक्ताओं को केवल आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि घटकर दो से तीन घंटे रह गई है। बिजली लाइनों में बार-बार फाल्ट आने से हर घंटे ब्रेकडाउन की स्थिति बन रही है। फाल्ट ढूंढने और उन्हें ठीक करने में घंटों लग जाते हैं। वहीं, ट्रांसफार्मरों के फ्यूज भी बार-बार उड़ने से आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है। लोग पूरी-पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते हैं, लेकिन नियमित सप्लाई नहीं मिल रही। बिजली संकट से परेशान लोगों ने रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता रंजन राव से फोन पर बात की। अधीक्षण अभियंता ने जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। सोमवार को बिजली व्यवस्था से परेशान लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता रंजन राव से मिलकर समस्या रखेगा। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह बिजली मंत्री अनिल विज से मिलकर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की बदहाली से अवगत कराएंगे। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि लाइनों में लगातार फाल्ट आने के कारण बार-बार ब्रेकडाउन हो रहा है। इसके अलावा ओवरलोडिंग भी बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर के शमशाबाद क्षेत्र में मिलती है 5-6 घंटे बिजली, लोग परेशान

पलवल। शहर के वार्ड नंबर 6 शमशाबाद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिदिन केवल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। गर्मी के मौसम में लंबे बिजली कट से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। निवासियों के अनुसार दिनभर बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं रात के समय बिजली कटौती होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत

पिछले एक महीने से शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लगातार बिगड़ी हुई है। बार-बार कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को जल्द व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।-सुरेंद्र सिंह, शहर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में केवल करीब दो घंटे ही बिजली मिल रही है। इतनी कम आपूर्ति से घरेलू कामकाज और किसानों दोनों को दिक्कत हो रही है।-वसीम अकरम, निवासी गांव उटावड़

हमारे गांव में दिनभर में केवल दो से तीन घंटे ही बिजली आ रही है। गर्मी के मौसम में इतनी कम सप्लाई से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।-मोहम्मद जकरिया, निवासी गांव मलाई


गांव में बिजली सप्लाई नाममात्र की रह गई है। मुश्किल से दो घंटे बिजली मिलती है। विभाग को जल्द समस्या का समाधान कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।-अब्दुल रजाक, पूर्व सरपंच, गांव रनियाला खुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article