फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   185 accused and 139 proclaimed offenders arrested during the campaign.

Faridabad News: अभियान में 185 आरोपी व 139 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
185 accused and 139 proclaimed offenders arrested during the campaign.
23 किलो से अधिक गांजा, दो पिस्तौल, 624 बोतल अवैध शराब और जुए के 3.19 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने 24 से 26 जुलाई तक चलाए गए विशेष सप्ताहांत अभियान में 185 आरोपी व 139 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार किए। अभियान के दौरान जिलेभर में अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों व जुआ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही 37 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों और अपराध शाखाओं ने यह संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार अभियान के दौरान 37 गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। वहीं अवैध नशा, हथियार, शराब और जुए के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस ने 23 किलोग्राम से अधिक गांजा, दो देसी पिस्तौल, 464 बोतल देशी शराब और 160 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। जुआ खेलने और खिलाने वालों के कब्जे से 3,19,880 रुपये भी बरामद किए गए। अभियान के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तीन, अवैध हथियार के दो, आबकारी अधिनियम के 20 और जुआ अधिनियम के 17 मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इससे पहले 10 से 12 जुलाई और 17 से 19 जुलाई को भी दो विशेष सप्ताहांत अभियान चलाए जा चुके हैं। तीनों अभियानों में अब तक 850 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन अभियानों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर अपराधियों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed