फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development works are becoming a source of trouble.

Faridabad News: अधूरे पड़े विकास कार्य बन रहे परेशानी का कारण

Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Development works are becoming a source of trouble.
22 फीट रोड इलाके में गलियों में कीचड़ और जलभराव से दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित 22 फीट रोड इलाके में अधूरे पड़े विकास कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। गलियों के पुनर्निर्माण के लिए सड़कें तोड़ दी गईं, लेकिन लंबे समय बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते बरसात के मौसम में टूटी हुई गलियां कीचड़, गड्ढों और जलभराव में तब्दील हो गई हैं। लोगों को रोजाना आने-जाने के दौरान गंदे पानी और खराब रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इलाके के निवासियों का कहना है कि जब गलियों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही बेहतर सड़कें मिलेंगी और आवागमन आसान होगा लेकिन काम अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई है। कई जगह सड़कें उखड़ी हुई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रवि ने बताया कि गलियों के पुनर्निर्माण के लिए सड़कें खोद दी गई थी। जलभराव के कारण गंदगी फैल रही है और मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है। मंजू ने बताया कि टूटी सड़क और जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कई बार प्रशासन को इस समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed