{"_id":"6a67a4743dfc376c0f06fda9","slug":"growing-public-trust-in-homeopathy-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75928-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होम्योपैथी में बढ़ा लोगों का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होम्योपैथी में बढ़ा लोगों का भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 80 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के होम्योपैथी विभाग में इन दिनों लोगों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है। विभाग में रोजाना 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। इसके अलावा एलर्जी, श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों, पाचन विकार, मांसपेशियों में दर्द और चक्कर आने की शिकायत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, बदलते मौसम और जीवनशैली के कारण विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
मरीजों का कहना है कि होम्योपैथी से पहले मिले लाभ और इस पद्धति को लेकर बनी उनकी सकारात्मक धारणा के कारण उनका भरोसा कायम है। कई मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने पहले भी होम्योपैथी से उपचार कराया था और उन्हें अपनी समस्या में राहत मिली। इसी पुराने अनुभव के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर वे दोबारा होम्योपैथी विभाग का रुख कर रहे हैं।
अमरजीत ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के बाद उपचार के लिए होम्योपैथी विभाग में आना पड़ा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने होम्योपैथी से इलाज कराया था, जिससे उन्हें राहत मिली थी। इसी वजह से इस बार भी उन्होंने इसी पद्धति से उपचार कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
वहीं विनोद रंजन ने बताया कि वह बीमारी के उपचार के लिए होम्योपैथी को प्राथमिकता देते हैं। पहले इस पद्धति से इलाज कराने पर उन्हें फायदा हुआ था। पुराने अनुभव के कारण उनका होम्योपैथी पर भरोसा बना हुआ है और परेशानी होने पर वह इसी विभाग में उपचार कराने पहुंचते हैं।
विभाग में पहुंचने वाले मरीजों का कहना है कि वे लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी होम्योपैथी को उपचार के विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए विभाग में आने वाले दिनों में भी उपचार के लिए लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विभाग में रोजाना 50 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक है। इसके साथ ही एलर्जी, श्वसन संबंधी समस्याएं, पाचन विकार, मांसपेशियों में दर्द और चक्कर आने की शिकायत वाले मरीज भी उपचार के लिए आ रहे हैं। मरीजों को उनकी समस्या और चिकित्सकीय जांच के आधार पर उपचार दिया जाता है।-डॉ. अभिषेक कसाना, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक