{"_id":"6a67a652074690d5790d6864","slug":"ration-supply-stopped-due-to-incorrect-income-recorded-in-the-family-id-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75962-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फैमिली आईडी में गलत आय दर्ज होने से बंद हो गया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फैमिली आईडी में गलत आय दर्ज होने से बंद हो गया राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंच रहे लोग, मिल रहा आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल नौ शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए।
एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में दयाल नगर निवासी, उदय ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में पत्नी की आय दर्ज कर दी गई है, जबकि पत्नी कोई काम नहीं करती और न ही उनकी आय है। उन्होंने बताया कि परिवार में कमाने वाले वह अकेले हैं, इसके बावजूद फैमिली आईडी में दर्ज गलत जानकारी के कारण उनका राशन बंद हो गया। समस्या को लेकर वह दो बार समाधान शिविर में आ चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
न आय ज्यादा, न वाहन फिर भी कटा राशन
डबुआ कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि उनका राशन से नाम काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली आईडी में आय अधिक नहीं है और उनके पास कोई वाहन भी नहीं है। पिछले तीन महीने से राशन बंद होने के कारण वह परेशान हैं। इस समस्या को लेकर वह दूसरी बार समाधान शिविर में पहुंची हैं।
शिविर में पहुंचते ही दूर हुई सत्यापन की समस्या
एनएचपीसी निवासी जयकिशन ने बताया कि जाति सत्यापन से जुड़ी समस्या के कारण उनका राशन बंद कर दिया गया था। इससे पहले वह कई बार कमरा नंबर-11 के चक्कर लगा चुके थे। सोमवार को पहली बार समाधान शिविर में पहुंचने के बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया।
चार महीने से वह राशन के लिए परेशान
मच्छगर निवासी रामवती ने बताया कि फैमिली आईडी में आय कम दर्ज होने के बावजूद उनका राशन बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि करीब चार महीने से वह राशन के लिए परेशान हैं और तीन बार समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि हर बार केवल आश्वासन मिला, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को वह दोबारा शिविर में पहुंचीं, लेकिन इस बार भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।