फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 complaints received at public hearing camp; instructions issued for resolution.

Faridabad News: जनसुनवाई शिविर में आईं 40 शिकायतें, समाधान के निर्देश

Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
40 complaints received at public hearing camp; instructions issued for resolution.
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर सोमवार को आयोजित किया गया। शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और निगम अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में करीब 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पेयजल आपूर्ति, सीवर ओवरफ्लो, सफाई व्यवस्था, प्रॉपर्टी टैक्स, सड़क मरम्मत और अवैध कब्जों से जुड़े मामले प्रमुख रहे। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान सैनिक कॉलोनी के जे और एफ ब्लॉक में पेयजल आपूर्ति की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा डिवीजन-1 क्षेत्र में नाली में केमिकल छोड़े जाने का मामला भी सामने आया। वार्ड-18 और सूर्या नगर में सीवर ओवरफ्लो, सेक्टर-8 मार्केट के पास बरसात के दौरान जलभराव की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स में त्रुटियों से संबंधित शिकायतें भी लोगों ने रखीं। महापौर ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई शिविर में अतिरिक्त निगम आयुक्त गौरव अंतिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article