सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in Rs 5.20 lakh fraud

Faridabad News: 5.20 लाख रुपये की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in Rs 5.20 lakh fraud
विज्ञापन
शेयर बाजार में महिला से ठगे 5.20 लाख रुपये, गिरफ्तारी के बाद पांच दिन के रिमांड पर आरोपी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के एक ठग को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहबाज अहमद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फिरोजाबाद (यूपी) का रहने वाला है और वर्तमान में ओखला, नई दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-15ए निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने उन्हें शेयर मार्केट में पैसा लगाकर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर महिला ने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 5.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब कोई मुनाफा नहीं मिला, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ और प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि बीकॉम पास आरोपी शहबाज अहमद एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। उसने अपने साथी नौशाद के जरिये मोहम्मद कैफ नाम के व्यक्ति का बैंक खाता हासिल किया और उसे आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed