{"_id":"69ac686df2ae4b76ee0b3ce8","slug":"akp-academy-beat-tigers-sports-by-4-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64390-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एकेपी अकादमी ने टाइगर्स स्पोर्ट्स को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एकेपी अकादमी ने टाइगर्स स्पोर्ट्स को 4 विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
-एकेपी के शौर्य शर्मा ने शानदार 110 रन की पारी खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी और एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 30 ओवर के मैच में एकेपी अकादमी ने एके टाइगर्स को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एके टाइगर्स की टीम 25 ओवर में 190 रन पर सिमट गई। एके टाइगर्स के निहाल सिंह ने 60 और सनी सिंह ने 30 रन की पारी खेली। वहीं एकेपी अकादमी के सात्विक बब्बर और अभिषेक गिरी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब पारी में एकेपी ने सिर्फ 27.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एकेपी के शौर्य शर्मा ने शानदार 110 रन और अशोक कुमार प्रजापति ने 35 रन की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। एके टाइगर्स की ओर से प्रांचित ने पांच विकेट झटके।
Trending Videos