सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   For the first time in the city, Ramlila will be staged in the month of Chaitra

Faridabad News: शहर में पहली बार चैत्र मास में होगा रामलीला का मंचन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the city, Ramlila will be staged in the month of Chaitra
विज्ञापन
-27 मार्च को श्रीराम नवमी पर निकलेगीं झांकियां, तैयारियां तेज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला मुख्यालय नूंह शहर में होली के बाद अब धार्मिक आयोजनों की शुरुआत होने जा रही है। इस बार शहर में पहली बार चैत्र मास के नवरात्रों के अवसर पर श्रीरामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर शहर की पुरानी अनाज मंडी में 16 मार्च से 26 मार्च तक भव्य रामलीलाओं का आयोजन किया जाएगा। 27 मार्च को श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी।



श्री भगवान सदासुख रामलीला कमेटी के प्रधान समाजसेवी विष्णु सिंगला ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से पहली बार चैत्र मास में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीलाओं की शुरुआत गणेश आरती के साथ होगी। इसमें बाहर से आने वाले कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय पुराने कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रामलीला का निर्देशन मास्टर देवीलाल मोहनिया करेंगे, जो पिछले करीब 40 वर्षों से रामलीला में श्रीराम सहित विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में अनुभवी कलाकार सुभाष चंद उर्फ कुल्ली मंगला, मुकेश दीनदयाल माथुर, संजय सक्सेना, रतनलाल एडवोकेट, मुकेश बघेल, प्रकाश मंगला और संजय गर्ग सहित अन्य कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इन कलाकारों के संवाद सुनने और रामलीला देखने के लिए नूंह शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को श्रीराम नवमी के अवसर पर भूतेश्वर मंदिर से श्री खाटू श्याम मंदिर तक सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed