सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water has not yet reached many localities of Baded village

Faridabad News: बडेड गांव के कई मोहल्लों में अभी तक नहीं पहुंचा पेयजल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking water has not yet reached many localities of Baded village
विज्ञापन
- करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद संकट, कई बास और मोहल्लों में सप्लाई ठप
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। जिले में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए जहां सरकार ने करोडों रूपये खर्च किए तो वहीं आज भी ऐसे बहुत से गांव हैं जिनमें एक बूंद पानी तक नहीं पहुंचा है। यही वजह है कि पिनगवां खंड के गांव बडेड में पानी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गांव के कई बास और मोहल्लों में आज भी पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है।
गांव के अलग-अलग तीन बास सहित धन्यधिया मोहल्ला व तकिया के बीच का मोहल्ला, रहमत पट्टी, प्रजापत कॉलोनी, हरिजन चौपाल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव की चारों आंगनबाड़ी केंद्र और डिपो होल्डर केंद्र तक अभी तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद गांव के कई हिस्सों में आज भी पानी की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। हालात यह हैं कि लोगों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच मोहम्मद असलम बडेड, मोहम्मद आमीन, फतेह मोहम्मद, यासीन खान, साजिद, हाजी खुर्शीद, युसूफ, बरकत और इशाक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई मोहल्लों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे पानी की समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें घर के कामकाज के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव के प्रभावित मोहल्लों में पेयजल सप्लाई सुचारू कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं।

-----------
ढाणियों के लिए पानी की व्यवस्था का एस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। यदि गांव के किसी भी मोहल्ले में पेयजल की समस्या है तो विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- सेफउल्ला, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed