फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegations of irregularities in SIR; instructions issued to keep an eye on Congress workers.

Faridabad News: एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजर रखने के निर्देश

Sat, 01 Aug 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in SIR; instructions issued to keep an eye on Congress workers.
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ की संवाद बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर की आड़ में फर्जी वोट बनवाने और सही मतदाताओं के वोट कटवाने का प्रयास कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे मतदाता सूची पर नजर रखें और किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से हटने पर आपत्ति दर्ज कराकर उसे दोबारा जुड़वाने का काम करें।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने शुक्रवार को दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के पदाधिकारियों के साथ संवाद बैठक की। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक अगस्त से जारी होगी मतदाता सूची

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि एक अगस्त से चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जांच करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया का इस्तेमाल कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को निशाना बनाने के लिए कर सकती है। राव नरेंद्र ने कहा कि जिन पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है, वे अपने क्षेत्र में मजबूती से काम करें और गतिविधियों की रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी : संजय दत्त

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझें और उनकी आवाज पार्टी तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।


जिला संगठन को मजबूत करने का दिया भरोसा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने जिला कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी भी दोनों नेताओं को दी। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी रेनू चौहान, अनिल शर्मा, तिलक नागर, वेद यादव, अशोक रावल, डॉ. सौरभ शर्मा, उमेश कौशिक, ललित बंसल, सुनीता फागना, मुकेश डागर, बिजेंद्र त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed