{"_id":"6a8204ac6ee136e3ce038604","slug":"assault-after-asking-to-move-a-bike-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77610-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक हटाने के लिए कहने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक हटाने के लिए कहने पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंचे भाई पर आरोपियों ने चाकू से किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-30 और 33 के बीच बाईपास रोड पर शनिवार देर रात रास्ते में खड़ी बाइक हटाने की बात कहना दो भाइयों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि सड़क पर शराब पी रहे युवकों से बाइक हटाने के लिए कहने पर मारपीट की।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ईएसआई नंबर-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओखला स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात करीब 12 बजे वह काम से घर लौट रहा था। बाईपास रोड पर पहुंचने के दौरान उसने देखा कि कॉलोनी के कुछ युवक सड़क पर शराब पी रहे थे। युवकों ने अपनी बाइक सड़क के बीच में खड़ी कर रखी थी, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही थी।
राहुल ने युवकों से बाइक किनारे करने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर युवक उससे बहस करने लगे और कुछ ही देर में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। राहुल ने घटना की जानकारी अपने भाई अनिल को फोन पर दी और उसे मौके पर बुलाया। राहुल के अनुसार, अनिल के वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर अनिल पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। घायल की हालत ऐसी नहीं है कि अभी उसका बयान दर्ज किया जा सके। उसके बयान दर्ज होने के बाद घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।