{"_id":"6a6263c321ba229edc056556","slug":"bike-skids-while-trying-to-avoid-dogs-youth-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75624-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कुत्तों से बचने के चक्कर में फिसली बाइक, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कुत्तों से बचने के चक्कर में फिसली बाइक, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र के धीरज नगर में बुधवार सुबह कुत्तों से बचने के प्रयास में बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। सड़क किनारे पड़े युवक को देखकर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मदद की और उसे इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायल इरफान ने बताया कि वह सुबह करीब 4 बजे बाइक से दूध लेने निकला था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही पहुंचा था कि पीछे से कुछ कुत्ते भौंकते हुए उसके पीछे दौड़ने लगे। कुत्तों को देखकर वह घबरा गया और उनसे बचने के लिए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान कुछ कुत्ते अचानक बाइक के सामने आ गए। उन्हें बचाने के लिए इरफान ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई। हादसे में इरफान के चेहरे, दोनों हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उपचार के दौरान होश आने पर इरफान ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। बीके अस्पताल के डॉक्टर यामीन ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसके चेहरे और हाथों में चोटें थीं। संवाद