फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in transformer adjacent to school; children safely evacuated.

Faridabad News: स्कूल से सटे ट्रांसफार्मर में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in transformer adjacent to school; children safely evacuated.
गांव मुजेसर की घटना, 350 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव मुजेसर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला से सटे ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। स्पार्किंग के बाद ट्रांसफार्मर से उठी लपटों को देखकर स्कूल और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और करीब आधा घंटा पहले ही छुट्टी कर दी गई। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उधर, ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण गांव मुजेसर के गढ़ी, जाखड़, लांबा और कोली मोहल्ले समेत आसपास के 350 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही थी। कुछ ही देर बाद अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते दो ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गए। ट्रांसफार्मर स्कूल की दीवार से सटे हुए हैं, जबकि बिजली के तार भी स्कूल भवन के ऊपर से गुजर रहे हैं। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे। स्कूल में भी इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना बिजली निगम और दमकल विभाग को दी गई। कुछ देर बाद बिजली निगम की टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग काफी तेज थी। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश, मनोज, दीपक, कविता, महेश, अंजू और रवि ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आए दिन स्पार्किंग होती रहती थी। इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत भी दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर स्कूल की दीवार से सटे होने के कारण यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। यदि आग स्कूल समय के दौरान अधिक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


एरिया के कनिष्ठ अभियंता राम महर सिंह ने बताया कि आग लगने से ट्रांसफार्मर को काफी नुकसान हुआ है। नया ट्रांसफार्मर लगाना पड़ेगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। शुक्रवार दोपहर तक नया ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed