{"_id":"6a624c15faa3db119b0e362b","slug":"crowd-of-patients-swarms-the-district-hospitals-opd-amidst-the-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75612-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार दोपहर हुई हल्की बारिश के बीच जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। सामान्य रोग, शिशु रोग और स्त्री रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। ओपीडी में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीज सुबह के समय अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन दोपहर दो बजे तक भी उन्हें अस्पताल में ही रहना पड़ा।
सुबह से ही जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की आवाजाही बढ़ गई थी। सामान्य रोग विभाग में बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। वहीं, बच्चों से संबंधित समस्याओं को लेकर शिशु रोग विभाग और गर्भवती महिलाओं व स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए महिला मरीजों की संख्या अधिक रही। भीड़ के चलते कई मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
एसजीएम नगर निवासी राघव पुनियां ने बताया कि वह सुबह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा था। ओपीडी में भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं एसी नगर निवासी चंदा ने बताया कि उनके बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल पहुंची थीं। इलाज में सबसे ज्यादा समय रक्त जांच कक्ष के बाहर सबसे ज्यादा समय लगा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव रहता है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।