फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rural sanitation workers staged a protest.

Faridabad News: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers staged a protest.
फरीदाबाद।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री के नाम तहसीलदार सुमेर सिंह को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान देवीराम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव राजू बहादुरपुर ने किया।


यूनियन नेताओं ने कहा कि 29 मई 2026 को पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनकी 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद दो माह बीतने के बाद भी सरकार ने अधिकांश मांगों को लागू करने संबंधी आदेश जारी नहीं किए हैं। उनका आरोप है कि केवल जनवरी 2026 से 2,100 रुपये मासिक बढ़ोतरी पर सहमति बनी थी, लेकिन उसका आदेश भी 1 जुलाई से प्रभावी करते हुए जारी किया गया। बाकी 16 मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार हो रही देरी से उनमें असंतोष और अविश्वास बढ़ रहा है। सरकार के पास पर्याप्त समय होने के बावजूद समझौते को लागू नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी मांगों को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, वित्त सचिव दिनेश पाली और वरिष्ठ उपप्रधान महेंद्र माढोतिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed