फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body found severed in two on railway track.

Faridabad News: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Body found severed in two on railway track.
फरीदाबाद। दयालबाग चौकी क्षेत्र स्थित मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव दो हिस्सों में मिला। आशंका है कि ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जीआरपी थाना के सब-इंस्पेक्टर धनीराम को सुबह करीब 7:15 बजे ओल्ड फरीदाबाद कंट्रोल रूम को लोको पायलट और स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो करीब 40 से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक अक्सर रेलवे फाटक के आसपास नशे की हालत में घूमता दिखाई देता था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed