सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Candle march held in protest against Tarun Khatik murder

Faridabad News: तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Candle march held in protest against Tarun Khatik murder
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में बल्लभगढ़ में गुस्सा फूट पड़ा। संत दुर्बलनाथ खटीक सेवा समिति और सर्व समाज के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला।


यह आक्रोश मार्च पंजाबी धर्मशाला से शुरू होकर मोहना रोड, सीही गेट होते हुए मुख्य बाजार मार्ग से अंबेडकर चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। अंबेडकर चौक पर पहुंचकर लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर हुई यह जघन्य घटना पूरे समाज को झकझोरने वाली है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई कर फांसी की सजा दिलाना, परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देना और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करना शामिल है।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक तरुण खटीक को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed