{"_id":"6a7b81cee8ada535d9051b00","slug":"chinese-manjha-being-sold-despite-the-ban-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77227-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही शहर में पतंगबाजी का उत्साह तो बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ ही प्रतिबंधित चीनी और नायलॉन मांझे का खौफ भी गहराने लगा है। प्रतिबंध के बावजूद शहर के कई बाजारों में धड़ल्ले से जानलेवा मांझे की बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने सिंथेटिक व नायलॉन मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर पहले से रोक लगा रखी है। हालांकि इस बार अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई ठोस गाइडलाइन या बड़ा अभियान शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। प्रतिबंधित मांझे की धार कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा पिछले साल के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। जुलाई 2025 में मांझे की चपेट में आकर करीब 20 लोग घायल हुए थे, जिनमें डॉक्टर और पुलिसकर्मी भी शामिल थे। 28 जुलाई 2025 को पलवल एलिवेटेड मार्ग पर मांझे से बचने के प्रयास में एक ऑटो पलट गया था, जिसमें फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी निवासी युवक की जान चली गई थी। यही नहीं, 16 अगस्त 2025 को सेक्टर-62 के पास बाइक सवार प्रापर्टी डीलर जवाहर की गर्दन मांझे से कट गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। संवाद