{"_id":"6a7b825c2e9fe3b7640457b7","slug":"forced-to-spend-nights-on-the-roof-due-to-power-cuts-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77207-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली कटौती से छतों पर बितानी पड़ रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली कटौती से छतों पर बितानी पड़ रही रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगला-गाजीपुर क्षेत्र में लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नंगला-गाजीपुर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रात के समय कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने के कारण लोगों को राहत के लिए घरों की छतों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
निवासी सुशीला, हेमलता और अमन ने बताया कि रात में अचानक बिजली बंद होने के बाद लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं होती। बिजली कटौती के दौरान घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे उमस और गर्मी में रहना मुश्किल हो जाता है। कई परिवार गर्मी से परेशान होकर छत पर चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती होने से उनकी रात की नींद भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर संबंधित जेई से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई बार फोन का जवाब नहीं मिलता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या का संज्ञान लेकर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। निवासियों ने बिजली कटौती का स्थायी समाधान कराने और रात के समय होने वाली अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।