फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dispute over the Tigaon wrestling match resolved at the 84-Pal Panchayat.

Faridabad News: 84 पाल की पंचायत में सुलझा तिगांव के दंगल का विवाद

Wed, 12 Aug 2026 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dispute over the Tigaon wrestling match resolved at the 84-Pal Panchayat.
21 सदस्यीय कमेटी ने लिया फैसला, हाई स्कूल में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाली तीज के अवसर पर तिगांव में आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल के आयोजन स्थल को लेकर पिछले काफी समय से चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। रविवार को तिगांव अनाज मंडी में आयोजित 84 पाल की पंचायत में 21 सदस्यीय कमेटी गठित कर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से दंगल का आयोजन गांव के हाई स्कूल में कराने का फैसला लिया। इसके बाद दंगल के आयोजन स्थल को लेकर चल रही खींचतान पर विराम लग गया।


तिगांव में नागर पट्टी और अधाना पट्टी की अलग-अलग पंचायतें हैं। दंगल के आयोजन स्थल को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पा रही थी। नागर पट्टी के सरपंच विक्रम प्रताप दंगल को हाई स्कूल में कराने के पक्ष में थे, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से स्टेडियम में आयोजन कराने की मांग रखी जा रही थी। विवाद के समाधान के लिए 84 पाल की पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन




पंचायत में पाल के लोगों की मौजूदगी में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी को दोनों पक्षों की बात सुनकर निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी गई। मंगलवार की सुबह दोबारा से पंचायत की गई जिसमें काफी विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने दंगल हाई स्कूल में कराने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचायत की अध्यक्षता करने वाले रणबीर चंदीला ने बताया कि 84 पाल के लोगों से चर्चा के बाद कमेटी ने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य विवाद को समाप्त कर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ वर्षों पुरानी दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed