फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: Notices to be issued to 6.84 lakh voters in the district.

Faridabad News: एसआईआरः जिले के 6.84 लाख मतदाताओं को दिए जाने हैं नोटिस

Wed, 12 Aug 2026 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
SIR: Notices to be issued to 6.84 lakh voters in the district.
अब तक महज 55,733 नोटिस ही संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाए गए हैं
विज्ञापन

प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब तक 2,385 लोगों ने नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में करीब 6.84 लाख मतदाताओं को नोटिस दिए जाने हैं। जिनमें से अब तक 55,733 नोटिस संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। यानी तैयार किए गए नोटिसों में से करीब 8.15 फीसदी ही डिलीवरी हो सकी है। वहीं, प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब तक 2,385 लोगों ने नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसमें जिन मतदाताओं के नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन नई प्रारूप सूची में शामिल नहीं हैं और उन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है, वे 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के पास दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 की आधार तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 और आवश्यक घोषणा पत्र के जरिए संशोधन कराया जा सकता है। नागरिक निर्वाचन आयोग के पोर्टल और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी अपना नाम व विवरण जांच सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों का 28 सितंबर तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article