सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corrupt depot holders will not be punished: Rajesh Nagar

भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डरों को बख्शा नहीं जाएगा : राजेश नागर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corrupt depot holders will not be punished: Rajesh Nagar
विज्ञापन
बढ़ती शिकायतों के बीच वार्ड-26 में जनसंवाद के दौरान मंत्री ने दी चेतावनी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच मंत्री राजेश नागर ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वार्ड-26 में कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी भी राशन डिपो पर गड़बड़ी हो रही है तो लोग अपने पार्षद या उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर और सही मात्रा में राशन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने डिपो होल्डरों को चेताते हुए कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें। यदि राशन वितरण में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो संबंधित डिपो को रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशान करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनसंवाद के दौरान मंत्री ने आवश्यक वस्तुओं को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और अन्य जरूरी उत्पादों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं। ऐसे में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद लाल मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed