{"_id":"69bc5352bc418e539c0b58dc","slug":"difficult-to-walk-on-dhana-road-due-to-sewer-overflow-faridabad-news-c-1-1-noi1054-4068629-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ढाणा रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से राह चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ढाणा रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से राह चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में आ रही समस्या, दुकानदारों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के कस्बा पिनगवां के ढाणा रोड से अकबरपुर गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के बावजूद पंचायत एक साल बीतने के बाद भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाई है।
यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो पापड़ा, अकबरपुर, गंगवानी, ढाणा, बुबलहेड़ी और झिमरावट सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन करीब 400 मीटर तक नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और सरपंच को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ताज मोहम्मद, फजल चौधरी, अहमद और जुबेर सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि सीवर के गंदे पानी के कारण ग्राहक दुकानों पर आने से कतराते हैं।
तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से गंदा पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा दूषित पानी के जमा रहने से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यदि इस पानी की निकासी कर इसे नजदीकी तालाब में डाला जाए तो समस्या काफी हद तक कम हो सकती है, लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कविता ने बताया कि जल्द ही मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और समस्या का समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे।
Trending Videos