सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water and sewage disposal systems will be further improved, bringing significant relief to the public.

Faridabad News: पेयजल व सीवर निकासी व्यवस्था होगी और बेहतर, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drinking water and sewage disposal systems will be further improved, bringing significant relief to the public.
विज्ञापन
नगर निगम ने आईएमटी मानेसर क्षेत्र के लिए बनाई योजना, 60 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
Trending Videos

दीपक वर्मा
मानेसर। नगर निगम ने आईएमटी मानेसर क्षेत्र में सीवर और पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए योजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत वार्डों में सीवर के पानी की नई लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर निगम द्वारा 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
मानेसर नगर निगम क्षेत्र में अभी सीवर और पानी की सुविधा बेहतर नहीं है। ऐसे में निगम दोनों सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए बनी कई योजनाओं को वित्त एवं संविदा कमेटी ने मंजूरी दी है। ऐसे में अब अधिकारी इन योजनाओं को सिरे चढ़ाने में जुट गए हैं। इस योजना से क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। पार्षद भी सीवर व्यवस्था और पानी की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रहे है, ताकि लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां कम हो सकें। कई वार्डों में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी नहीं होने और साफ पानी की कमी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नई सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन बिछाने से इन समस्याओं का समाधान होगा, जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन वार्डों में बेहतर की जाएंगी सुविधाएं



नगर निगम मानेसर ने विभिन्न वार्डों के गांवों में सीवरेज और पेयजल की समस्या के समाधान के लिए व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत वार्ड-1 के गोपालपुर और गढ़ी हरसरु, वार्ड-4 के वजीरपुर और मेवका, वार्ड-5 के कांकरौला, वार्ड-7 के धाना, अलियर और बास कुशला, वार्ड-17 के शिकोहपुर, वार्ड-16 के नौरंगपुर, वार्ड-8 के कासन और वार्ड-14 के नाहरपुर कासन में सीवर लाइन बिछाई जाएंगी। इससे गंदे पानी की निकासी की समस्या दूर होगी और स्वच्छता में सुधार आएगा।

-------------------------

नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निगम का उद्देश्य है कि सभी गांवों और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलें। - डॉ. इंद्रजीत कौर यादव, मेयर, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed