सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Excitement surrounding the T20 World Cup final, people will be able to watch the match on big screens

Faridabad News: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला को लेकर उत्साह, लोग बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे मैच

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Excitement surrounding the T20 World Cup final, people will be able to watch the match on big screens
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर खास जोश है और अधिकांश लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार खिताब भारत के नाम होगा। मैच देखने के लिए कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाने की तैयारियां की जा रही हैं।

शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, ताकि लोग एक साथ बैठकर इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद ले सकें। सेक्टर -79 स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां बड़ी संख्या में लोग मैच देखने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई निजी कैफे और रेस्टोरेंट भी अपने ग्राहकों के लिए बड़े पर्दे पर मैच का प्रसारण करेंगे। आयोजकों का कहना है कि क्रिकेट प्रेमियों की संख्या को देखते हुए बैठने और सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। सेक्टर-16 और सेक्टर-21सी में भी स्थानीय निवासियों की ओर से बड़ी स्क्रीन लगाने की तैयारी है। यहां परिसर में लोग परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठाएंगे। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और बच्चों में भी मुकाबले को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और सभी को उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में भारत जीत दर्ज कर देश को एक और विश्व खिताब दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed