{"_id":"69b9a6b642ac7c58cb0bb83a","slug":"faridabad-gets-14-new-state-level-yogasana-judges-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65186-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद को मिले 14 नए राज्य स्तरीय योगासन जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद को मिले 14 नए राज्य स्तरीय योगासन जज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रतिभागियों ने प्राप्त की सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा योग आयोग और हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एचवाईएसए) की ओर से 10 से 17 मार्च तक हरियाणा स्टेट लेवल योगासन जज ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित किए गए कार्यक्रम के बाद फरीदाबाद को 14 नए राज्य स्तरीय योगासन जज मिल गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑफलाइन चरण कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थान में संपन्न हुआ था। एचवाईएसए के आधिकारिक सदस्यों ने बताया कि फरीदाबाद जिले के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण क्षण है, जिले से 14 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पास कर लिया है। इनमें तबस्सुम, श्वेता, ममता सिंह, शोभा रानी, नाजनीन फिरदोस, अंशिका, दिव्या, मनीषा, जतिन, अनिल कुमार, अजय कुमार, राजू, अंकित कुमार और मांगे राम शामिल हैं। यह सभी फरीदाबाद के नए राज्य स्तरीय योगासन जज होंगे।
इस उपलब्धि पर फरीदाबाद के जिला समन्वयक अंकुर सिंह ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे जिले में योगासन खेल को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं योगासन क्षेत्र से जुड़े श्याम कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम योगासन खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और तकनीकी अधिकारियों की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हैं। बता दें कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा योगासन खेल की संरचना, प्रतियोगिता नियम, जजिंग तकनीक, मार्किंग सिस्टम तथा विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Trending Videos