{"_id":"6a0b617d496013285e019004","slug":"farmers-sensitized-regarding-the-balanced-use-of-fertilizers-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70302-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उर्वरकों के संतुलित प्रयोग को लेकर किसानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उर्वरकों के संतुलित प्रयोग को लेकर किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। गांव नरियाला में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के प्रति जागरूक करना तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना रहा।
शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र फरीदाबाद से पहुंचे वैज्ञानिक डॉ. एके देशवाल और डॉ. विनोद ने किसानों को बताया कि फसलों में आवश्यकता के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से उत्पादन बढ़ता है तथा भूमि की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए मिट्टी जांच के आधार पर ही खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए।
वहीं कृषि विभाग की ओर से डॉ. सतीश ने किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में किसानों को आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। कार्यक्रम में गांव के अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos