{"_id":"6a0b606223a36000fa045364","slug":"several-areas-grappling-with-a-power-crisis-amidst-scorching-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70277-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे कई इलाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली प्रभावित रहने से पानी की सप्लाई भी बाधित, लोगों की हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के कई इलाकों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। बिजली प्रभावित होने से पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-10, डबुआ कॉलोनी, गाजीपुर, पाली, भारत कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
डबुआ कॉलोनी निवासी ओमवती ने बताया कि बिजली न होने के कारण पानी की समस्या गंभीर हो गई है। घर में छोटे-छोटे बच्चों की जरूरतों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। सुबह नहाने, घरेलू कार्य और बच्चों को स्कूल भेजने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी दफ्तर पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में रात के समय लगातार बिजली कट लगने से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। गर्मी के कारण छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बिजली बाधित होने से पानी की मोटरें नहीं चल पा रहीं, जिसके चलते लोगों को बाहर से टैंकर मंगवाकर पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
भड़ाना चौक निवासी कविता ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। रात में कई बार बिजली जाने से बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने बिजली निगम से समाधान की मांग की है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Trending Videos