{"_id":"6a0b6208c298cdb01404be16","slug":"temperature-reaches-44-degrees-heat-and-heatwave-intensify-hardships-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70300-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी और लू ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी और लू ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोपहर के समय लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में करीब पंद्रह दिन बाद एक बार फिर तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर के समय लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। तेज धूप और गर्म हवा के कारण बाइक सवारों, राहगीरों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर घरों से निकले।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर को ढककर रखें और पानी की बोतल साथ रखें। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए लगातार तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है।
विज्ञापन
बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि तेज गर्मी में खाली पेट घर से बाहर निकलना सबसे अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। इससे शरीर की ऊर्जा और ब्लड शुगर तेजी से कम होने लगती है, जिसके कारण चक्कर आना, कमजोरी, अत्यधिक पसीना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में यह स्थिति लू का रूप भी ले सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।
बीके अस्पताल में प्रतिदिन तीन से चार मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिन्हें गर्मी के कारण चक्कर, उल्टी, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत हो रही है। वहीं निजी अस्पतालों और क्लीनिक को मिलाकर यह संख्या प्रतिदिन 100 से अधिक पहुंचने का अनुमान है। अस्पतालों में बुजुर्ग, बच्चे और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले तीन दिनों तक जिले में लू चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Trending Videos