सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Foundation Stone Laid for Road Project in NIT Area; Relief from Traffic Congestion Expected

Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र में सड़क परियोजना का शिलान्यास, जाम से मिलेगी राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Foundation Stone Laid for Road Project in NIT Area; Relief from Traffic Congestion Expected
विज्ञापन
सिद्धदाता आश्रम रोड तक 3.50 करोड़ रुपये से बनेगी आधुनिक सड़क, अन्य काम भी होंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय निवासियों को जाम व जलभराव की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए विकास कार्यों को तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में एनआईटी क्षेत्र के वार्ड नंबर-20 के अंतर्गत सेक्टर-45 और 46 की डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बड़खल विधायक धनेश अदलखा की उपस्थिति में नारियल तोड़कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की निकासी के लिए दोनों ओर बनेगा मजबूत ड्रेनेज सिस्टम
सेक्टर-45 और 46 की इस मुख्य सड़क को लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से विशेष तकनीक के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अरावली पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले बरसाती पानी के कारण होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है। इस आधुनिक सड़क के दोनों ओर मजबूत ड्रेनेज सिस्टम और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos



सेक्टर-45 में सीवर सुधार और सेक्टर-46 में बनेगा नया बरात घर
सेक्टर-45 के निवासियों के लिए वर्षों पुरानी सीवर समस्या को खत्म करने के लिए लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवर लाइन डालने का खाका तैयार किया गया है, जिसका कार्य अगले दस दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर-46 में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से नए बरात घर के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

मेवला अंडरपास और श्मशान घाट मार्ग का सुधार
मेवला अंडरपास क्षेत्र में अंधी चढ़ाई और पानी भरने की गंभीर दिक्कत को दूर करने के लिए सड़क के स्तर को नीचे किया जाएगा और वहां नई ड्रेन व जालियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा मेवला श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते को भी आरएमसी रोड बनाकर सुगम किया गया है, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को परेशानी न हो।

बिजली लाइनों को पूरी तरह भूमिगत किया जाएगा
शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए करीब 2800 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत 11000 केवी की सभी बिजली लाइनों को पूरी तरह भूमिगत किया जाएगा। इस बड़ी परियोजना का सर्वे इसी मई माह में पूरा कर जून के पहले पखवाड़े में धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा।



परियोजनाओं का आज निरीक्षण करेंगे केंद्रीय मंत्रीफरीदाबाद की देशव्यापी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 19 मई को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और डीएनडी परियोजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के आश्रम से मेवला अंडरपास तक एक रेड लाइट फ्री कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है ताकि वाहन चालकों को बिना किसी रुकावट के सुगम रास्ता मिल सके और समय की बचत हो।

54 पार्कों की चहारदीवारी का काम पूरा
विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि क्षेत्र के पार्कों को सुंदर बनाने के लिए सेक्टर-21, 45 और 46 के 54 पार्कों की चहारदीवारी और फुटपाथ का काम पूरा कर लिया गया है और अब वहां आधुनिक लाइटें लगाई जा रही हैं। आगामी 15 जून तक इस पूरे बेल्ट में 60 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य है। पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाने का काम अगले दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

एलिवेटेड पुल के लिए कुछ जमीन देंगे केंद्रीय राज्य मंत्री
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और सेक्टर-45 को जोड़ने वाले प्रस्तावित एलिवेटेड पुल के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अपनी निजी संपत्ति से आवश्यक भूमि उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्थानीय अस्पताल को अपग्रेड करने, एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने और गांव के प्रवेश द्वार को आकर्षक रूप देने की भी घोषणा की गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सड़क ढलान और प्रवेश द्वार को सुंदर व व्यवस्थित बनाने के आवश्यक प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed