{"_id":"6a78c86930f7fedb7206fcd4","slug":"fraud-worth-lakhs-in-three-cases-of-cyber-swindling-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77018-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगी के तीन मामलों में लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगी के तीन मामलों में लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। बल्लभगढ़ में ट्रेडिंग के नाम पर युवक से ठगी, सेंट्रल फरीदाबाद में क्रेडिट कार्ड और एनआईटी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम निकालकर ठगी की गई है।
तीनों मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 बल्लभगढ़ निवासी अनुज गर्ग को कुछ महीने पहले बिना जानकारी एक व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप हटाने के बाद सोनल नाम की महिला ने संपर्क किया। उसने ऑनलाइन आवेदन भरवाने के बाद ट्रेडिंग एप पर खाता खुलवाया और कथित सेबी पत्र भेजकर निवेश के लिए भरोसा दिलाया। अनुज ने एक से 23 जुलाई के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2.15 लाख रुपये भेजे। एप में उसके खाते में 4,77,368 रुपये का लाभ दिखाया गया। रकम निकालने का प्रयास करने पर उसे ठगी का पता चला। उसने 29 जुलाई को साइबर पोर्टल पर शिकायत की। बल्लभगढ़ साइबर थाने में आठ अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।
राहुल गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से उसकी जानकारी और सहमति के बिना करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उसने साइबर पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस से फोन पर बातचीत में उसने घटना की पुष्टि की लेकिन शहर से बाहर होने के कारण लिखित शिकायत बाद में देने की बात कही। सेंट्रल साइबर थाने में आठ अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वहीं तीसरे मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी बृजमोहन सिंह के अनुसार 21 जुलाई को उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया और स्क्रीन ब्लैक हो गई। फोन फॉर्मेट कराने के बाद बैंक खाता चेक किया तो रकम गायब मिली। आरोप है कि मोबाइल हैक कर बैंक खाते से करीब 73 हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना एनआईटी में आठ अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगी के आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।