सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   HCS exam will be held on April 26 at 80 centers in the district.

Faridabad News: जिले में 26 अप्रैल को 80 केंद्रों पर होगी एचसीएस परीक्षा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
HCS exam will be held on April 26 at 80 centers in the district.
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, मोबाइल और स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Trending Videos

हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. सोनिया त्रिखा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं एलाइड सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 26 अप्रैल को फरीदाबाद के 80 केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बुधवार को एचपीएससी सदस्य डॉ. सोनिया त्रिखा ने उपायुक्त आयुष सिन्हा की मौजूदगी में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

डॉ. सोनिया त्रिखा ने बताया कि परीक्षा रविवार को दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरा दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक चलेगा। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। केंद्रों पर नेटवर्क नियंत्रित करने के लिए मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू रहेगी, ताकि भीड़ और अनावश्यक गतिविधियों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच और पेन स्कैनर जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को जांच के बाद मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दी जाएगी, जबकि सिख अभ्यर्थियों को कड़ा और कृपाण के साथ आने पर निर्धारित समय से पहले पहुंचकर जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी। डॉ. सोनिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के साथ सकारात्मक और संवेदनशील व्यवहार रखें ताकि वे शांत माहौल में परीक्षा दे सकें।

बैठक में डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समय रहते केंद्रों का निरीक्षण कर सभी कमियों को दूर करने के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम त्रिलोक चंद और डीसीपी कुंडू सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed