{"_id":"69cacfbb2aa6f10c450ac3bb","slug":"illegal-water-connections-remain-unchecked-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110945-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी के अवैध कनेक्शनों पर नहीं लग पा रही लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी के अवैध कनेक्शनों पर नहीं लग पा रही लगाम
विज्ञापन
विज्ञापन
-वार्ड सात जैन कॉलेज के पीछे अधिकारियों ने बंद करवाया कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर 7 जैन कॉलेज के पीछे रविवार को बिना विभाग की अनुमति के अवैध रूप से पानी का कनेक्शन करने का सामने आया। विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर उक्त अवैध रूप से खोदे गए पानी के कनेक्शन को बंद करवाया गया।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता महबूब खान ने बताया कि शहर में लगातार अवैध रूप से कनेक्शन करने का काम कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। इस बाबत विभाग के कर्मचारियों की टीम लगातार अवैध रूप से कनेक्शन करने वाले लोगों की पहचान कर रही है । इसी क्रम में वार्ड नंबर 7 में अवैध रूप से पानी के कनेक्शन होने की सूचना मिली जैसे ही विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे कागजात मांगने पर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके चलते अवैध रूप से खोदे जा रहे उस गड्ढे को बंद करवाया गया। मौके पर मौजूद एक प्लंबर को पाया गया। जो लगातार सरकारी लाइन से छेड़छाड़ करने के आरोप पहले भी लगे हैं।
विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से हो रहे हैं अवैध कनेक्शन :
वार्ड नंबर 7 में मौके पर तैनात लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया विभाग के ही कुछ कर्मचारी अवैध रूप से पानी का कनेक्शन करने वाले प्लंबरों के साथ मिले हुए हैं। चाहे कनेक्शन कोई भी करें उन्हें नजराना मिल जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पांच छह लोगों पर हुई कार्रवाई :
जानकारों की माने तो वर्ष 2020 विभाग द्वारा लगभग 5 से 6 अवैध रूप से पानी का कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद लंबे समय तक शहर में अवैध कनेक्शन करने वालों पर अंकुश रहा, लेकिन विभाग के उदासीन रवैया के चलते लगाम नहीं लग पा रही है।
Trending Videos