{"_id":"6a57de0263052ff2d800e79b","slug":"iti-admission-schedule-released-first-round-of-counseling-on-the-17th-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74995-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल जारी, 17 को होगी पहली काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल जारी, 17 को होगी पहली काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार कुल चार राउंड में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की राह देख रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होते ही विभाग द्वारा काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार कुल चार राउंड में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत 17 जुलाई से होने जा रही है। 17 जुलाई को पहले राउंड की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर छात्रों को सीटें अलॉट की जाएंगी। सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को 17 से 21 जुलाई के बीच संबंधित संस्थान में जाकर अपने दस्तावेजों का ऑफलाइन वेरिफिकेशन (सत्यापन) कराना होगा। वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद छात्र 17 से 22 जुलाई तक अपनी दाखिला फीस ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
सीटें खाली रहने पर मिलेगा ट्रेड बदलने का मौका
पहले राउंड के दाखिले पूरे होने के बाद, 23 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर खाली बची सीटों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा। यदि छात्र अपनी आवंटित ट्रेड से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे खाली सीटों के अनुसार दूसरी ट्रेड का विकल्प चुन सकेंगे।
काउंसलिंग का शेड्यूल
राउंड
सीट अलॉटमेंट
दस्तावेज वेरिफिकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि
पहला राउंड
17 जुलाई
17 से 21 जुलाई
22 जुलाई
दूसरा राउंड
28 जुलाई
28 से 31 जुलाई
01 अगस्त
तीसरा राउंड
07 अगस्त
07 से 11 अगस्त
12 अगस्त
चौथा राउंड
18 अगस्त
18 से 21 अगस्त
22 अगस्त