फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Ward 9 troubled by sewer overflow.

Faridabad News: वार्ड-नौ में सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

Thu, 16 Jul 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ward 9 troubled by sewer overflow.
गलियों में फैला गंदा पानी लोगों के लिए बना आफत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वार्ड-नौ नंगला एन्क्लेव पार्ट- दो में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। सीवर का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर फैलने के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह जमा गंदे पानी, बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी रामप्रसाद कहना है कि सीवर की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि सफाई के बाद कुछ दिनों के लिए राहत मिलती है, लेकिन दोबारा सीवर ओवरफ्लो होने से हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं निवासी आनंद ने बताया कि गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं बरसात के समय यह स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। उनका कहना है कि सीवर लाइन सीधी नहीं डाली गई है जिसके कारण यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर लाइन की जांच कराकर स्थायी समाधान किया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए, ताकि वार्ड-नौ के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed