सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kabir Jogi missed medal in Punjab

Faridabad News: पंजाब में पदक से चूके कबीर जोगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Kabir Jogi missed medal in Punjab
विज्ञापन
फरीदाबाद। पंजाब के पटियाला में आयोजित की गई इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में भाग ले रहे फरीदाबाद के कबीर जोगी पदक से चूक गए। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए कबीर जोगी ने आठवां स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में भाग ले रहे कबीर ने शुरुआती थ्रो बेहद अच्छा फेंका था और सबसे आगे बने हुए थे पर आखिरी के थ्रो में विपक्षी खिलाड़ी उनसे आगे निकल गए और उन्हें आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा। पांचवीं इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में हरियाणा के कुल 46 एथलीट हिस्सा ले रहे थे। इनमें 13 महिला और 33 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता में फरीदाबाद से कबीर जोगी एकमात्र खिलाड़ी थे। मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि कबीर ने अपनी तरफ से अच्छा खेल दिखाया, पर विपक्षी खिलाड़ी शायद और भी अनुभवी थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed