सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Library established in de-addiction centre

Faridabad News: नशा मुक्ति केंद्र में स्थापित की गई लाइब्रेरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Library established in de-addiction centre
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र में लाइब्रेरी स्थापित की है। इस पहल का उद्देश्य नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना और उनके मानसिक व भावनात्मक पुनर्वास में सहयोग देना है।



क्लब की प्रधान मनीता सिंगला ने बताया कि केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए लाइब्रेरी के साथ-साथ मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के साधनों की भी व्यवस्था की गई है। मरीजों के लिए इनडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने समय का सदुपयोग कर सकें और तनाव से दूर रह सकें। इसके अलावा, पढ़ने के लिए मनोरंजक एवं धार्मिक पुस्तकों की व्यवस्था की गई है, जो उनमें सकारात्मक सोच और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक होंगी। लाइब्रेरी के सुचारू संचालन के लिए 10 कुर्सियां और 2 मेज भी उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने कहा कि लाइब्रेरी की स्थापना से नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे लोगों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। यह पहल समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed