{"_id":"6a6cfa6808179be6ac0fbd5d","slug":"motorists-driving-with-non-compliant-number-plates-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76262-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मानकों के विपरीत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मानकों के विपरीत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंसी फॉन्ट, अलग डिजाइन की नंबर प्लेट के कारण वाहनों की पहचान करने में होती है परेशानी
संवाद न्यूज ऐजेंसी
फरीदाबाद। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी का सिलसिला जारी है। कई वाहन चालक अब भी अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के विपरीत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हैं। फैंसी फॉन्ट, अलग डिजाइन और नियमों के अनुरूप नहीं होने वाली नंबर प्लेट के कारण वाहनों की पहचान करने में परेशानी होती है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक लापरवाही बरतते हुए ऐसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। वाहन की सही पहचान के लिए नंबर प्लेट का निर्धारित मानकों के अनुसार होना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालक न केवल यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी पैदा करते हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकते हैं।
यातायात प्रभारी अनोज ने बताया कि नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाना मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का पालन न करने वालों चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं।