फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No gate at the main entrance of BPTP F-Block; residents concerned.

Faridabad News: बीपीटीपी एफ ब्लॉक के मुख्य द्वार पर गेट नहीं, निवासी चिंतित

Sat, 01 Aug 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
No gate at the main entrance of BPTP F-Block; residents concerned.
लोग बोले-बिना किसी रोक-टोक के बाहरी लोगों के साथ लावारिस पशु भी सेक्टर में कर जाते हैं प्रवेश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीपीटीपी कॉलोनी के एफ ब्लॉक में मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट न होने से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि बिना किसी रोक-टोक के बाहरी लोगों के साथ-साथ लावारिस पशु और कुत्ते भी सेक्टर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।

इसके अलावा चोरी जैसी घटनाओं की आशंका के कारण भी निवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्य द्वार पर गेट नहीं होने के कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से कॉलोनी में प्रवेश कर सकता है। कई बार संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। कुत्ते और लावारिस पशु अक्सर कॉलोनी में घूमते रहते हैं। कॉलोनी में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण हर निवासी का अधिकार है। निवासियों ने संबंधित प्रबंधन से मांग की है कि एफ ब्लॉक के मुख्य प्रवेश द्वार पर शीघ्र गेट स्थापित किया जाए जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने से चोरी की घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। कॉलोनी में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं।
- रविंद्र चौधरी, आरडब्ल्यूए प्रधान



यदि मुख्य द्वार पर गेट की सही व्यवस्था की जाए तो बाहरी लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।
- सुरेंद्र करहाना, निवासी




महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द मुख्य द्वार पर गेट लगाया जाना चाहिए।
- रोशन सिंह, निवासी




द्वार लगने से लावारिस पशुओं की आवाजाही कम होगी और कॉलोनी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।
- अनिल गुप्ता, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed