{"_id":"6a57dc7a6beabdb3760bd3e7","slug":"patwari-office-in-the-tehsil-locked-for-15-days-land-related-work-stalled-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74963-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तहसील में 15 दिन से पटवारी कार्यालय पर ताला, जमीन संबंधी काम अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तहसील में 15 दिन से पटवारी कार्यालय पर ताला, जमीन संबंधी काम अटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़, ऊंचा और सीही के रकबे से जुड़े इंतकाल, जमाबंदी व अन्य कार्य प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तहसील में पटवारी की अनुपलब्धता के कारण आम लोगों को 15 दिनों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बल्लभगढ़ हल्के के पटवारी कार्यालय पर ताला लटका होने से बल्लभगढ़, ऊंचा गांव और सीही गांव के रकबे से जुड़े राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। इंतकाल, जमाबंदी, भूमि रिकॉर्ड की नकल, सीमांकन तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए रोजाना दर्जनों लोग तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, पहले यहां कार्यरत पटवारी भारत भूषण का प्रमोशन हो गया था। उनके स्थान पर संदीप पटवारी का तबादला बल्लभगढ़ किया गया, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अवकाश पर चले गए। ऐसे में किसी अन्य पटवारी को अतिरिक्त प्रभार नहीं सौंपा गया, जिससे पूरा कार्य प्रभावित हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े कई जरूरी काम समय पर नहीं हो पाने से उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई मामलों में बैंक ऋण, संपत्ति की खरीद-फरोख्त और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य भी अटक गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक नियमित पटवारी कार्यभार नहीं संभालते, तब तक किसी अन्य पटवारी को अस्थायी रूप से चार्ज देकर लंबित कार्यों का जल्द निस्तारण कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।