सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pre-budget meeting on March 19, councillors will be asked to give suggestions for development works.

Faridabad News: प्री-बजट बैठक 19 मार्च को, पार्षदों से मांगे जाएंगे विकास कार्यों के सुझाव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pre-budget meeting on March 19, councillors will be asked to give suggestions for development works.
विज्ञापन
शहर के विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर होगी चर्चा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी में जुट गया है। बजट को अधिक व्यावहारिक और जनहित से जोड़ने के लिए 19 मार्च को प्री-बजट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी और पार्षदों से उनके वार्ड से जुड़े प्रस्ताव मांगे जाएंगे।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह बैठक 19 मार्च को दोपहर 3 बजे नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रवीण बत्रा जोशी करेंगी। बैठक में सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड से संबंधित आवश्यक विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान से जुड़े सुझाव रखने के लिए कहा गया है।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्री-बजट बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी बजट में शहर के सभी क्षेत्रों को संतुलित रूप से शामिल किया जा सके और उन कार्यों को प्राथमिकता दी जाए जिनका सीधा असर आम लोगों की सुविधाओं पर पड़ता है। सड़कों, सीवरेज, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और पार्कों के विकास जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने पार्षदों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि तैयार होने वाला बजट शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाया जा सके और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed