फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Repairs carried out on the Ballabhgarh-Mohna PWD road, which had deteriorated due to rain.

Faridabad News: बारिश से जर्जर हुई बल्लभगढ़-मोहना पीडब्ल्यूडी सड़क की कराई मरम्मत

Sat, 01 Aug 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Repairs carried out on the Ballabhgarh-Mohna PWD road, which had deteriorated due to rain.
राहगीरों को मिलेगी राहत, दुर्घटनाओं पर भी लगेगी रोक
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। बल्लभगढ़ से मोहना की ओर जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर बारिश के कारण बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की शुक्रवार को मरम्मत कर दी गई। बारिश से सड़क कई स्थानों पर टूट गई थी, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे थे।
पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की रिपेयरिंग कराकर गड्ढों को भरवाया और मार्ग को दुरुस्त कराया, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

राहगीर दीपक शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते सड़क कई जगह से टूट गई थी। इससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया था और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता था। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने पर विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों की सुविधा और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य कराया है। अब सड़क पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में है और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विभाग आगे भी सड़क की स्थिति पर निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed