फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 5.71 lakh stolen after cutting open ATM with gas cutter

Faridabad News: गैस कटर से एटीएम काटकर 5.71 लाख रुपये चोरी

Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rs 5.71 lakh stolen after cutting open ATM with gas cutter
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में रविवार देर रात बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटकर उसमें रखे 5.71 लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह मुजेसर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम और सीन ऑफ क्राइम (एफएसएल) टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और एटीएम की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस एटीएम को निशाना बनाया गया, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। एटीएम पर न तो सुरक्षा गार्ड तैनात था और न ही कोई अलार्म सिस्टम लगा हुआ था। इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने आराम से गैस कटर से मशीन काटी और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article