फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer overflow in Street No. 4 of Jawahar Colony.

Faridabad News: जवाहर कॉलोनी की गली नंबर-4 में सीवर ओवरफ्लो

Sat, 01 Aug 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflow in Street No. 4 of Jawahar Colony.
15 दिनों से दुर्गंध में जीने को मजबूर लोग, नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी की गली नंबर-4 में पिछले करीब 15 दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने और दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है।

स्थानीय निवासी पूजा, सुष्मा और सरिता का कहना है कि क्षेत्र में हर तीन माह में सीवर ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जाता। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होती। लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई तो कराई जाती है, लेकिन निकाला गया कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया जाता है। इससे गंदगी और बदबू और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, विरोध जताने के बाद नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने केवल डंडा डालकर सीवर की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर दी। कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि सीवर की मशीन से सफाई नहीं कराई जाती, जिससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। महिलाओं ने बताया कि गंदे पानी और कीचड़ के कारण बाजार आने-जाने में कठिनाई होती है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सीवर की मशीन से समुचित सफाई कराई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार इस परेशानी से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed