सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sister-in-law pours petrol on two sisters and sets them on fire; condition critical

पिंकी का पाप: दो बहनों पर पेट्रोल डालकर जलाया, दोनों का प्यार देखकर चलती थी देवरानी; Video

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

परिवार वालों को कहना है कि उनके भाई की पत्नी पिंकी दोनों बहनों के साथ रहने से जलती थी। इसी वजह से आए दिन उनसे कहासुनी करती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजन की शिकायत पर देवरानी पिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sister-in-law pours petrol on two sisters and sets them on fire; condition critical
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित डबुआ में रहने वाली दो सगी बहनों के ऊपर देवरानी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में दोनों सगी बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जयपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाय। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक 60 प्रतिशत और दूसरी बहन 90 प्रतिशत जल चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजन की शिकायत पर देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।  

Trending Videos

साथ रहती हैं दोनों बहनें
डबुआ कॉलोनी निवासी मीना ने बताया कि उनके पति देविन्द्र पाल चार भाई हैं। सबसे बड़ा उनका पति देविन्द्र पाल है। उससे छोटा देवेश है। उसके बाद गजपाल सिंह और सबसे छोटा वेद बीर है। उनकी सगी छोटी बहन सीमा की शादी उनके देवर देवेश के साथ हुई थी। उनके पति व देवर देवेश दोनों गाड़ी चालक हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वहीं उनकी छोटी बहन के तीन बच्चे हैं। वह दोनों एक ही मकान में ऊपर नीचे रहती हैं। वहीं उनके देवर वेद बीर अपनी पत्नी पिंकी व बच्चों के साथ 27 फीट रोड नजदीक डबुआ चौक पर रहते हैं। उनका देवर वेद किसी कंपनी में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों बहने अपने मकान में मिलजुल कर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्टी में पेट्रोल भरकर दोनों बहनों पर डाली, माचिस से लगा दी आग
रंजिश रखते हुए 3 अप्रैल को उनकी देवरानी पिंकी उनके घर पर आई और अपने साथ एक थैला लेकर आई। इस दौरान दोनों बहनों ने पिंकी के लिए चाय व खाने के लिए कुछ बनाया। खाना खाने के दौरान आरोपी देवरानी पिंकी कई बार शौचालय गई और अपने साथ वह बैग भी ले गई। शाम को करीब 5 बजे दोनों बहनें छत पर खड़े होकर बात कर रही थीं। उस समय पिंकी शौचालय गई हुई थी। कुछ समय के बाद जब पिंकी वापस आई, तो उसके हाथ में एक बाल्टी थी और उस बाल्टी में वह पेट्रोल डालकर लेकर आई थी। पिंकी ने अचानक से दोनों बहनों के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और उसके बाद पिंकी ने अपने हाथ में ली हुई माचिस से आग लगा दी। दोनों बहने जली हुई हालत में छत से नीचे आईं। इस दौरान शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले मोहित, महेश, मेवालाल, तोताराम, आशा, कुसुम, सीमा व अन्य ने उनकी आग बुझाने में काफी मदद की और इस घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी।

एक 60 तो दूसरी 90 फीसदी झुलसी
स्थानीय लोगों ने उनको उपचार के लिए पहले नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उनको दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। सफदरजंग में भी उपचार नहीं मिलने के चलते अब उन दोनों का उपचार जयपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। परिवार वालों को कहना है कि उनके भाई की पत्नी पिंकी दोनों बहनों के साथ रहने से जलती थी। इसी वजह से आए दिन उनसे कहासुनी करती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजन की शिकायत पर देवरानी पिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार एक 60 प्रतिशत व दूसरी 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और दोनों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed