सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students got relief due to less numerical results in Physics

Faridabad News: फिजिक्स में न्यूमेरिकल कम आने से छात्रों को मिली राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Students got relief due to less numerical results in Physics
विज्ञापन
अर्थशास्त्र का पेपर देकर कई हुए मायुस तो कई खुश दिखे
Trending Videos

फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। छात्रों ने फिजिक्स के पेपर को आसान बताया। उन्होंने कहा कि पेपर में थ्योरी के सवाल अधिक पूछे गए थे, जबकि न्यूमेरिकल अपेक्षाकृत कम आए थे। इससे उनको काफी राहत मिली। वहीं, अर्थशास्त्र के पेपर के बारे में छात्रों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
अर्थशास्त्र का पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर आसान आया है, जबकि कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर सिलेबस से बाहर था। पेपर देने के बाद कुछ छात्रों के चेहरे पर तनाव तो कुछ के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। जानकारी के अनुसार एचबीएसई की यह परीक्षा जिले के 80 केंद्रों पर आयोजित की गई। कक्षा 12वीं का अगला पेपर मंगलवार को फिजिकल एजुकेशन विषय का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों से बातचीत

फिजिक्स का पेपर ठीक रहा। कुछ सवालों ने जरूर परेशान किया। मैंने सभी प्रश्न हल किए हैं। पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। -अनिकेत

थ्योरी के सवाल ज्यादा पूछे गए थे, इसलिए समय अधिक लग रहा था। हालांकि, न्यूमेरिकल कम ही पूछे गए थे इसलिए राहत मिली। -जतिन

अर्थशास्त्र में कुछ प्रश्न सिलेबस से बाहर जैसे लगे। सोचने में अधिक समय लगा। कुछ सवालों ने थोड़ा परेशान किया। -सचिन त्रिपाठी

पेपर में डेरिवेशन आसान थी। हालांकि, पेपर को हल करने में अधिक समय लग रहा था। मुझे करीब 70 अंक आने की उम्मीद है। -हरिओम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed